Bihar

JDU के RJD में विलय की खबरों को नीतीश कुमार ने किया खारिज, कह दी बड़ी बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को साफ शब्दों में कहा है कि उनकी पार्टी जदयू का कहीं किसी दल में विलय नहीं होने जा रहा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय कुमार चाैधरी के आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कोई कन्फयूजन नहीं रहे. जदयू का विलय कहीं किसी दल में नहीं होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि हमने 2014-15 में ऐसी कोशिश की थी, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं है. कहीं से कोई प्रस्ताव भी नहीं है.

2024 के चुनाव में गैर भाजपा दल आये एक प्लेटफार्म पर

सीएम ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में गैर भाजपा पार्टियां एक प्लेटफार्म पर आये, ताकि भाजपा को पराजित किया जा सके. उन्होंने सभी विधायकों से पार्टी को जमीन पर मजबूत करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम आने वाले दिनों मे सभी जिलों में जायेंगे और पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे. सीएम ने कहा कि भाजपा जानबुझ कर गलत बयान कर रही है.

सीएम ने विधायकों से पूछा- हटा दें शराबबंदी

वहीं शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे तौर पर राज्य में शराबबंदी है. उन्होंने जदयू के सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को कहा. नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायकों से भी शराबबंदी पर राय ली, उन्होंने विधायकों से हाथ उठाकर बताने को कहा कि क्या शराबबंदी को खत्म कर दें? इसके बाद बैठक में विधायकों ने कहा कि शराबबंदी से काफी फायदा है. हमें इसे बरकरार रखना चाहिए.

किसी दल में विलय की कोई चर्चा नहीं : उपेन्द्र कुशवाहा 

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब राजनीतिक हलकों में जदयू और राजद के विलय की अटकलें लगायी जा रही थी. हालांकि, एक दिन पहले बुधवार को जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि दल के भीतर जदयू के किसी दल में विलय की कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा था कि यदि ऐसा होता है तो यह जदयू के लिए आत्मघाती कदम होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

15 मिनट ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

42 मिनट ago

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

9 घंटे ago