Samastipur

ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक समेत दो को रौंदा, मौके पर ही मौत; एक महिला को भी चपेट में लेकर मारी ठोकर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर क्षेत्र के सिंघियाघाट-खोकसाहा मार्ग में प्रखंड कार्यालय परिसर से आगे वीरसहिया गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ट्रक और बाइक में आमने-सामने की हुई टक्कर में ग्रामीण चिकित्सक व उनके सहयोगी की मौत हो गयी। इस हादसे में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार ग्रामीण चिकित्सक व उनके सहयोगी को कुचलने के साथ ही एक महिला को भी ठोकर मार जख्मी कर दिया।

मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के संजात पंचायत के हरिचक वार्ड-14 निवासी विजय शंकर महतो के पुत्र शशिभूषण कुमार (24) व विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर पंचायत के वार्ड-8 निवासी उमेश महतो के पुत्र अभिषेक कुमार (23) के रूप में की गई है। वहीं ट्रक की चपेट में आने से घायल हुई महिला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट निवासी रंजन ठाकुर की पत्नी पूनम देवी बतायी गई है।

बताया जाता है कि शशिभूषण व अभिषेक एक जरूरी काम करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे ग्रामीण चिकित्सक शशिभूषण की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अभिषेक ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

शशिभूषण विभूतिपुर थाना क्षेत्र की भुसवर पंचायत के वार्ड-8 देवी चौक पर करीना मेडिकल हॉल नाम से दवा दुकान चलाने के साथ ग्रामीण चिकित्सक के रूप में भी लोगों की सेवा करता था। उसकी मौत से मां शांति देवी व पत्नी रानी कुमारी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इकलौते पुत्र को खोने के बाद मृतक शशि भूषण की मां लगातार बेसुध हो गयी थी।

वहीं अभिषेक भी अपने घर का इकलौता पुत्र था, जिससे उसके माता-पिता सहित परिजनों का भी रो-रो कर बुरा हाल था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह शशिभूषण से ही चिकित्सक का काम सीख रहा था। इधर, हादसे में घायल महिला का इलाज जारी है। इस मामले में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस बल ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए ट्रक और चालक को पकड़ा। ट्रक जब्त कर थाना लाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago