Samastipur

विभूतिपुर में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, प्रखंड प्रमुख समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया उद्घाटन

खेल हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है,बल्कि मानसिक रूप से भी करता है सबलता प्रदान : प्रमुख
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर के तत्वाधान में युवा शक्ति क्लब विभूतिपुर के द्वारा प्रखंड के दाहू चौक स्थित सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक केशव बाबू व संचालन विनोद झा ने किया।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी व समाजसेवी सह भाजपा नेता अरविंद कुमार कुशवाहा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी ने बताया कि खेल जीवन का अहम हिस्सा है। यह हमें न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सबलता प्रदान करता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने से एक दूसरे से आगे निकलने की प्रतियोगिता का विकास होता है, साथ ही खेल से अनुशासन में रहने की भी सिख मिलती है।

उन्होंने बताया कि गांवों में प्रतिभा की कमी नहीं है। ग्रामीण बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलें तो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है। वहीं उन्होंने नेहरू युवा केंद्र की सराहना करते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार द्वारा भारत के गांव-गांव में युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने हेतु इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जो काफी प्रशंसनीय है।

मौके पर मुखिया कमलाकांत राय, श्याम नंदन झा, जिला परिषद सदस्य ममता कुमारी, मुखिया प्रभात प्रसून, संजय कुमार सिंह, संजीव ठाकुर, नवीन श्रीवास्तव, अमरनाथ झा, सोहन कुमार राय, अनिल श्रीवास्तव, शंभु नाथ झा, पूजा कुमारी, आइसा मेहता, संतोष झा समेत अन्य मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 घंटे ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

8 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

17 घंटे ago