Samastipur

समस्तीपुर शहरवासी अब नगर निगम कार्यालय में ऑनलाइन कर सकते हैं टैक्स जमा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में सभी तरह की कर वसूली अब ऑनलाइन कर दी गयी है। अब कोई भी करदाता अपना कर नगर निगम कार्यालय में ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। उन्हें जमा राशि की रसीद कंप्यूटराइज्ड मिलेगी। इसके अलावा कंपनी के कर्मी भी करदाता के घर घर जाकर पॉस मशीन से कर भुगतान लेकर स्पॉट पर ही रसीद निकाल कर देंगे।

पटना और गया नगर निगम की तर्ज पर समस्तीपुर नगर निगम ने शहर में 47 वार्डों से कर वसूली को ऑनलाइन करने की तैयारी महीनों से कर रही थी। इसके लिए नगर निगम ने ई-टेंडर निकाल कर एक कंपनी को इसका ठेका दिया है। नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने बताया कि सरकारी जैम पोर्टल से इस आउटसोर्सिंग एजेंसी का चयन किया गया है। चयनित एजेंसी शहर के सभी 47 वार्डों में सभी मकानों (सरकारी व निजी मकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों ) का सर्वे का अपना काम जारी रख रही है।

वह नगर निगम के कर विभाग के सभी तरह के कर स्ट्रक्चर का डेटा अपने सिस्टम में फीड कर ली है। इस कार्य के लिए एजेंसी ने अपने अधिकारी व कर्मी को हर वार्ड में उतार रखी है। कर दारोगा एजेंजी के कार्य पर अपनी नजर रखेंगे। वे समय समय पर अपनी रिपोर्ट नगर प्रशासन को देते रहेंगे। रहेगी। कर विभाग के कर संग्राहक घर घर जाकर अब कर वसूली नहीं करेंगे। 29 से 47 वार्ड बनने तथा नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के मकसद से कर वसूली के सिस्टम को बदला गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि अभी के कर वसूली सिस्टम में करदाता समय पर कर देने में आनाकानी करते हैं। कई बड़े बकाएदारों पर बड़ा बकाया चला आ रहा है। राजस्व में भी अपेक्षित वसूली नहीं हो रही है। कर ऑनलाइन होते ही ये सब समस्या अब खत्म होगी। नगर निगम को कानून में बकाए कर नहीं देने वाले की संपत्ति जब्त करने का भी अधिकार दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

6 घंटे ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

16 घंटे ago