Samastipur

जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग व आगजनी का वीडियो हुआ वायरल, युवक को लगी थी गोली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबईया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मारपीट व गोलीबारी करता हुआ शख्स दिख रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी। वहीं तीन अन्य घायल हो गए थे। वायरल वीडियो में महिला द्वारा आग लगाए जाने का भी फुटेज दिख रहा है। बुधवार को इस मामले का वीडियो सामने आया है।‌

यहां बता दें कि मंगलवार को गांव के श्याम सिंह पेट्रोल पंप बनाने के लिए जमीन पर मिट्टी भराई कर रहे थे। पास के ही रामसेवक महतो को शक हुआ कि उनकी जमीन पर मिट्टी भराई करा लिया गया है जिस पर नापी कराई गई तो रामसेवक महतो की जमीन निकली।

जिसके बाद रामसेवक ने उस जमीन पर सोमवार को झोपड़ी बनाई थी। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह श्याम सिंह के लोगों ने उक्त झोपड़ी में आग लगा दी। जिसके बाद आक्रोशित हुए रामसेवक महतो के समर्थकों ने वहां पहुंचकर इसका विरोध किया तो श्याम सिंह के समर्थक उनसे भिड़ गए इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई।

मारपीट के दौरान श्याम सिंह के समर्थकों द्वारा कई राउंड गोली भी चलाई गई। गोलीबारी की इस घटना में राजेश नामक युवक को सीने में गोली लग गई थी। बाद में लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम भी किया था। उधर विभूतिपुर पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो मिला है, इस आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

43 मिनट ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

1 घंटा ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

1 घंटा ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

12 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

13 घंटे ago