समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंबईया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प व गोलीबारी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मारपीट व गोलीबारी करता हुआ शख्स दिख रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी। वहीं तीन अन्य घायल हो गए थे। वायरल वीडियो में महिला द्वारा आग लगाए जाने का भी फुटेज दिख रहा है। बुधवार को इस मामले का वीडियो सामने आया है।
यहां बता दें कि मंगलवार को गांव के श्याम सिंह पेट्रोल पंप बनाने के लिए जमीन पर मिट्टी भराई कर रहे थे। पास के ही रामसेवक महतो को शक हुआ कि उनकी जमीन पर मिट्टी भराई करा लिया गया है जिस पर नापी कराई गई तो रामसेवक महतो की जमीन निकली।
जिसके बाद रामसेवक ने उस जमीन पर सोमवार को झोपड़ी बनाई थी। लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह श्याम सिंह के लोगों ने उक्त झोपड़ी में आग लगा दी। जिसके बाद आक्रोशित हुए रामसेवक महतो के समर्थकों ने वहां पहुंचकर इसका विरोध किया तो श्याम सिंह के समर्थक उनसे भिड़ गए इस दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई।
मारपीट के दौरान श्याम सिंह के समर्थकों द्वारा कई राउंड गोली भी चलाई गई। गोलीबारी की इस घटना में राजेश नामक युवक को सीने में गोली लग गई थी। बाद में लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम भी किया था। उधर विभूतिपुर पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो मिला है, इस आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…