समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर चौक से आबकारी विभाग के द्वारा एक घर में छापेमारी के दौरान पुलिस और आरोपी के बीच जमकर भिड़ंत हो गयी। जानकारी के अनुसार दोनों ओर से हाथापाई भी हुई है। बताया गया है कि जब दो व्यक्ति को हिरासत में लेकर कर पुलिस गाड़ी जाने को तैयार हुई तभी आरोपी के परिजनों द्वारा पुलिस की गाड़ी को घेर लिया गया। वहीं इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद भीड़ नियत्रंण के लिए और भी पुलिस बल को बुलाया गया। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी भी चटकानी पड़ी। बताया गया कि यहां से शराब भी बरामद की गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान दो लोगों को हिरासत में लिये जाने पर आरोपी पक्ष द्वारा झड़प हुई। सूचना मिलने पर मामले को शांत कराकर उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम दो लोग को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई है।
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…