Samastipur

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग पर पिकअप और ऑटो की टक्कर में आधा दर्जन बच्चे घायल, सभी जा रहे थे नानी घर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य मार्ग के बिशनपुर मलहटोली चौक पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो के बीच हुई टक्कर में कई घायल हो गए। बताया गया कि घायलों में सभी छोटे-छोटे बच्चे शामिल हैं। वहीं, दुर्घटना के बाद घायल बच्चों को घटनास्थल पर छोड़कर ऑटो चालक फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना उपरांत पहुंची एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया।

वहीं, घटना के दौरान पिकअप का चालक पिकअप लेकर फरार होने में कामयाब रहा। घायल बच्चों की हालत चिंताजनक बताई जा रही थी। घटना के संबंध में बताया गया कि समस्तीपुर से रोसड़ा की तरफ जा रही एक ऑटो और उसके विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप के बीच बिशनपुर मलह टोली चौक पर टक्कर हो गई। इसके बाद ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। वहीं पिकअप को लेकर उसका ड्राइवर वहां से फरार हो गया।

घायलों में एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर के द्वारा रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। सभी घायल बच्चे शहर के अंबेडकरनगर के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी बच्चे नानी घर जा रहे थे। बच्चों के माता-पिता सदर अस्पताल पहुंच चुके थे। विस्तृत खबर के लिए जुड़े रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

55 मिनट ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 घंटा ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

2 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

7 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

12 घंटे ago