Samastipur

संपत्ति के लिए बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा तो उड़े सभी के होश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली मंदा वार्ड संख्या-2 में गत 30 अक्टूबर की रात मवेशी बथान में सोए हुए अवस्था में राम प्रसाद मिश्र उर्फ रामू मिश्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी युवक ने अपने पिता की हत्या किए जाने की बात कबूल की है।

आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मैनुअली इनपुट में घटना को कारित करने वाला मृतक रामू का बड़ा पुत्र मुकेश कुमार निकला है। उसे गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसके बाद आरोपित के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कील निकालने वाला हथौड़ा भी बरामद किया है। घटना का कारण संपत्ति विवाद बताया गया है।

बेटे ने स्वीकारी अपनी संलिप्तता

थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता की देखरेख बड़ा बेटा मुकेश करता था। इसलिए अधिकांश संपत्ति मृतक पिता द्वारा उसे प्राप्त था। मृतक के छोटे पुत्र-पुत्रवधू के बीच आपसी झगड़ा चल रहा था। इस कारण छोटी पुत्रवधू अपने माइके में रहती थी। बीते कुछ महीनों से मृतक राम प्रसाद मिश्र उर्फ रामू द्वारा छोटे पुत्र-पुत्रवधू का घर बसाने के उद्देश्य से बराबर संपत्ति देने का निर्णय लिया था।

इस पर मृतक के बड़े पुत्र मुकेश को बुरा लगा वह मन कुपीत हो उठा था और उसने मन ही मन पिता की हत्या कर देने का प्लान बनाया। वहीं छठ पर्व मौके पर उसने रात्रि में घटना को अंजाम दिया। उसके सुबह होकर घटना की जानकारी मिली । मैनुअली इनपुट के आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता के हत्या के आरोप में मृतक के बड़े पुत्र मुकेश कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

3 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

10 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago