Samastipur

विभूतिपुर में घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा चौक से आगे सुनसान जगह बसेरा बड़ के निकट घटना का अंजाम देने की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पूरे जिले में अपराध नियंत्रण हेतु सघन गश्ती एवं छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 22 दिसंबर को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक से आगे बसेरा बड़ के निकट सुनसान जगह पर 4 चक्का सफेद रंग की गाड़ी संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। वहां मौजूद गश्ती दल त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी जांच करने का प्रयास किया। इसी क्रम में गाड़ी में सवार चार लोग गाड़ी से निकलकर भागने का प्रयास किया। भागने के क्रम में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लिया, वहीं दो लोग भागने में सफल रहा।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान बेगूसराय जिला के खोदांवनपुर थाना क्षेत्र के मुकेश कुमार चौरसिया एवं कुंभी चेरिया बरियारपुर के राजीव कुमार के रूप में किया गया। हिरासत में लिए व्यक्ति के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा सहित गाड़ी बरामद किया है। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों द्वारा एक नई गैंग की बातें बताई गई जिसके द्वारा लूट आदि जैसे संदिग्ध घटनाओं का अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। 22 दिसंबर को भी गिरफ्तार अपराधि गैंग के साथ मिलकर कोई नई घटना का अंजाम देने की योजना बना रहा था।

वहीं फरार अपराधियों को भी चिन्हित कर लिया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गैंग में शामिल अपराधियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अपराधी का अपराधिक इतिहास संबंधित थाना से खंगाला जा रहा है। वहीं बरामद गाड़ी के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

2 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago