Samastipur

ताजपुर में करंट लगने से होटल मालिक की मौत, साफ-सफाई के दौरान चपेट में आया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप हाइवे किनारे स्थित एक होटल मालिक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है। मृतक होटल मालिक की ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा प्रखंड के चकपहाड़ गांव के उत्तम राय के पुत्र सुरेंद्र राय (50) उर्फ भगत जी के रूप में पहचान की गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह दुकानदार होटल के काउंटर की साफ-सफाई कर रहा था। उसी दौरान बिजली के तार की चपेट में आ जाने से करंट लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे ताजपुर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर ताजपुर पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक होटल दुकानदार पिछले कई वर्षों से हाईवे किनारे चकपहाड़ रोड में होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। वह मिलनसार स्वभाव का था। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में है। पत्नी एवं बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल बना है। टोले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

7 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago