Samastipur

मंडप के बदले जेल पहुंचा दुल्हा; दोस्तों के लिए शराब लाया दूल्हा समस्तीपुर स्टेशन पर धराया, 2 दिन बाद थी शादी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर शुक्रवार को शराब लेकर आ रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी 2 दिन बाद शादी है। वो अपने दोस्तों के लिए कोलकाता से 3 बोतल शराब लेकर आया था। शराब के चक्कर में एक दूल्हा मंडप जाने के बदले हवालात पहुंच गया। पुलिस गिरफ्त में जब मीडियाकर्मियों ने उससे सवाल किया तो उसने कहा- लगता है किस्मत साथ नहीं दे रही है।

गंगा सागर एक्सप्रेस से तीन बोतल शराब के साथ जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक की पहचान मुफस्सिल थाने के कर्पूरीग्राम गांव के राजेश साह के पुत्र कुंदन कुमार के तौर पर की गई है।

बताया गया है कि युवक बैग में शराब लेकर उतर रहा था। पुलिस को देख कर घबरा गया। इसी पर पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें तीन बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में जीआरपी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोलकाता से दोस्तों के लिए लाया था शराब

बताया गया है कि आरोपी युवक कोलकाता में नौकरी करता है। उसकी शादी 4 दिसंबर को होनी थी। शादी को लेकर वह घर लौट रहा था। घर में शादी को लेकर गीत-गान भी हो रहा है। गिरफ्तार युवक ने बताया कि शादी के दौरान मित्रों को पार्टी देने के लिए वह कोलकाता से ही तीन बोतल शराब लेकर आ रहा था। लेकिन समस्तीपुर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान उसे पुलिस ने पकड़ लिया।

युवक के अनुसार वह शराब का कारोबारी नहीं है। शादी में मौज-मस्ती के लिए शराब लेकर चला आया था। इस घटना के बाद उसकी शादी भी टूट सकती है। जीआरपी थानाध्यक्ष सब इंस्पेक्टर बच्चे लाल यादव ने बताया कि मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवक को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जब सभी को पता है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, बावजूद लोग शराब लेकर पहुंच जाते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

14 घंटे ago