Bihar

बिहार के घूसखोर इंजीनियर के घर से मिले 25 लाख कैश और गहने, रात भर होती रही नोटों की गिनती

बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है. शुक्रवार को निगरानी की रेड के दौरान एक ऐसे ही धनकुबेर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई. पटना सेंट्रल डिवीजन के कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार के आवास से एक करोड़ रुपये से अधिक नकद निगरानी ब्यूरो की टीम ने जब्त किया, वहीं 2.5 करोड़ की अचल संपत्ति और 28 लाख के गहने भी मिले हैं. नकद राशि और भी बढ़ सकती है.

देर रात तक निगरानी की टीम ने बैंकों से रुपये गिनने की मशीन के लिए संपर्क किया. गिरफ्तार कार्यपालक अभियंता के आवास से रुपये भरे दो बड़े बैग मिले हैं जिसमें दो हजार और पांच सौ के नोट ठूंस कर रखे गये थे. दरसल दानापुर के एक ठेकेदार को 16 लाख रुपये के भुगतान के एवज में दो लाख रुपये नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार संजीत कुमार के आवास पर शुक्रवार को जब निगरानी टीम पहुंची तो गर्दनीबाग स्थित हरेंद्र विला के बेसमेंट में कार्यपालक अभियंता ने अपना आलीशान कार्यालय खोल रखा था.

निगरानी की टीम अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत मिलने के बाद उनके आवासीय अपार्टमेंट स्थित कार्यालय के पास पहुंच गए और फिर घूस की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद जब उनके अपार्टमेंट के फ्लैट में निगरानी की टीम पहुंची तब आवास पर नकदी देख हैरान रह गयी. निगरानी के मुताबिक हरेंद्र विला स्थित आवास और बक्सर स्थित उनके पैतृक आवास पर भारी मात्रा में नकद रुपये मिले हैं.

पटना स्थित आवास से दो बड़े बैग भी निगरानी की टीम ने जब्त किया है, जो रुपये से भरे थे. निगरानी के अधिकारियों ने बताया कि देर रात पटना स्थित आवास पर जब्त संपत्ति का आकलन शुरू हो पाया है. इंजीनियर ने गर्दनीबाग स्थित अपनेघर की सजावट पर भी लाखों खर्च किए थे. निगरानी ब्यूरो ने कार्यपालक अभियंता संजीत कुमार को गर्दनीबाग स्थित हरेंद्र विला आवास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दरअसल, कार्यपालक अभियंता के खिलाफ दानापुर के ठेकेदार अवधेश गोप द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में एक दिसंबर को शिकायत दर्ज करायी थी. इसी शिकायत के बाद इसका सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के कम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया.

आरोप सही पाये जाने पर केस दर्ज कर डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया. धावा दल ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संजीत कुमार को दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में पटना स्थित आवास से भारी मात्रा में नकद राशि एवं स्वर्णाभूषण आदि बरामद किये गये है. निगरानी विभाग का कहना है कि अभियंता का घर भी भव्य है. इसके निर्माण और सजावट पर भी लाखों खर्च किए गए होंगे. निगरानी की कार्रवाई अहले सुबह तक चलती रही.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

5 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

11 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago