Samastipur

समस्तीपुर: दादा का श्राद्ध कर रहा पोता दीप की आग से झुलसा, पोखर में कूद बचाई जान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के बाबा डीहवार स्थान पोखर पर दादा का श्राद्ध रहे युवक के शरीर में दीप से अचानक आग लग गयी। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं आग की लपटों से घिरे युवक ने पोखर में कूदकर अपनी जान बचायी। हालांकि तब तक वह करीब 40 प्रतिशत झुलस चुका था।

परिजन उसे इलाज के लिए आननफानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के वाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर दिया।  जानकारी के अनुसार, स्थानीय ब्राह्मण टोला निवासी नवकांत झा उर्फ बनखंडी झा के निधन के बाद डीहवार स्थान पोखर पर द्वादशा कर्म किया जा रहा था। उनके छोटे पुत्र राकेश कुमार झा क्रियाकर्म कर रहे थे जबकि पोता सोनू कुमार झा उसमें सहयोग कर रहा था।

बताया गया है कि उसी बीच श्राद्ध कर्म में जल रहे दीप से सोनू की धोती में आग लग गयी। जिसे मौजूद लोगों ने बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु आग बुझ नहीं पा रही थी। अंत में आग की लपटों को बेकाबू होते देख सोनू पोखर में कूद गया। जिसके बाद उसे पोखर से निकाल परिजन इलाज के लिए ले गये। इसके बाद किसी तरह श्राद्ध कर्म संपन्न कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

3 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

11 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

12 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

12 घंटे ago