Bihar

बिहार: 24 घंटे में 46510 लोगों की जांच, नहीं मिले एक भी नये पॉजिटिव केस

चीन, अमेरिका सहित विश्व के अन्य देशों में अचनाक से एक बार फिर से कोरोना महामारी डराने लगा है. कोरोना के बढ़ते मामले के बाद भारत सरकार की ओर से अलर्ट के साथ ही बिहार सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है. बीते 24 घंटे में कोविड के कोई नये मरीज नहीं मिले हैं. पूर्व से दरभंगा में 2 और गया में एक कोविड एक्टिव मरीज हैं. कोविड प्रॉटोकॉल के तहत उनका इलाज जारी है

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 दिसंबर को जारी COVID-19 अपडेट में बताया गया है कि 21 दिसंबर को 46510 लोगों का कोविड जांच किया गया. इस दौरान एक भी मरीज कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है. अब तक राज्य में कोविड से 851365 लोग पॉजिटीव हो चुके हैं. 839059 कोविड पीड़ित स्वस्थ हो चुके हैं. एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के फैलने के मामले के बाद इसको लेकर लोग बिहार का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में हैं.

कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ काफी संख्या में लोग सड़कों पर सिंथेटिक मास्क पहनकर घूमते नजर आ रहे हैं. लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि अभी जिस प्रकार से पटना में संक्रमण फैला हुआ है, उसमें सिंथेटिक मास्क कारगर नहीं है. कम से कम लोग सर्जिकल मास्क का ही प्रयोग करें. सर्जिकल मास्क, N95 मास्क या फिर कॉटन मास्क ही इस्तेमाल करना चाहिए. डॉक्टरों के अनुसार अगर कोई कॉटन कपड़े का मास्क पहनते हैं तो कम से 2 लेयर का मास्क का उपयोग करें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 मिनट ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

37 मिनट ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

54 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

10 घंटे ago