समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाने के बाबा डीहवार स्थान पोखर पर दादा का श्राद्ध रहे युवक के शरीर में दीप से अचानक आग लग गयी। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। वहीं आग की लपटों से घिरे युवक ने पोखर में कूदकर अपनी जान बचायी। हालांकि तब तक वह करीब 40 प्रतिशत झुलस चुका था।
परिजन उसे इलाज के लिए आननफानन में स्थानीय चिकित्सक के पास ले गये। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के वाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर दिया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ब्राह्मण टोला निवासी नवकांत झा उर्फ बनखंडी झा के निधन के बाद डीहवार स्थान पोखर पर द्वादशा कर्म किया जा रहा था। उनके छोटे पुत्र राकेश कुमार झा क्रियाकर्म कर रहे थे जबकि पोता सोनू कुमार झा उसमें सहयोग कर रहा था।
बताया गया है कि उसी बीच श्राद्ध कर्म में जल रहे दीप से सोनू की धोती में आग लग गयी। जिसे मौजूद लोगों ने बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु आग बुझ नहीं पा रही थी। अंत में आग की लपटों को बेकाबू होते देख सोनू पोखर में कूद गया। जिसके बाद उसे पोखर से निकाल परिजन इलाज के लिए ले गये। इसके बाद किसी तरह श्राद्ध कर्म संपन्न कराया गया।
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…