Samastipur

समस्तीपुर के स्वर्ण व्यवसायियों ने जिला प्रशासन से कहा- हमें हथियार का लाइसेंस दें, हम खुद अपनी सुरक्षा कर लेंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपए के जेवरात लूटे जाने के मामले में 4 दिनों बाद भी पुलिस की उपलब्धि शून्य रहने से नाराज शहर के स्वर्ण व्यवसायियों ने शनिवार को अधिकारियों से मुलाकात कर कहा कि हमें हथियार का लाइसेंस दें, हम खुद अपनी सुरक्षा कर लेंगे।

डीएम और एसपी से मिलने पहुंचे कारोबारी की मुलाकात दोनों पदाधिकारी से नहीं हो पाई। बाद में स्वर्ण व्यवसायियों ने डीडीसी से मिलकर अपनी समस्या रखी और मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कई जगहों पर पुलिस गश्ती बढ़ाने, शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने के अलावा स्वर्ण कारोबारियों को हथियार का लाइसेंस देने की मांग की गई है। ताकि वह अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। ‌

स्वर्णकार संघ समस्तीपुर के सचिव विजय कुमार गोपी ने बताया कि घटना के बाद एसपी ने सड़क जाम कर रहे दुकानदारों को 48 घंटे के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन यह अवधि समाप्त हो चुकी है। बावजूद अब तक किसी भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ना ही लूटा गया जेवर बरामद हो पाया है।

उन्होंने कहा कि अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन में शहर के कई संवेदनशील स्थलों की जानकारी दी गई है, जहां पर पुलिस की गश्ती के साथ ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों ने हथियार का लाइसेंस देने की भी मांग की है। ताकि वह अपने कारोबार की सुरक्षा खुद कर सके। ‌उन्होंने कहा कि जल्द इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो स्वर्ण व्यवसायी चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

4 दिसंबर को हुई थी लूट :

शहर के मोहनपुर रोड में गत 4 दिसंबर को दिनदहाड़े आए बाइक सवार बदमाशों ने हीरा ज्वेलर्स नामक सोना दुकान से करीब 50 हजार नगदी के अलावा एक करोड़ रुपए से अधिक का सोना चांदी लूट कर सीमेंट की बोरी में भरकर ले गए थे। इस घटना में पहली बार महिला डकैत भी सामने आई थी ।हालांकि इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है बावजूद अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

लूट के बाद का सीसीटीवी भी आया है सामनें :

भाजपा नेताओं ने भी पुलिस पर उठाए थे सवाल :

Avinash Roy

Recent Posts

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

50 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

1 घंटा ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

1 घंटा ago

अपहरण मामले का अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर : अपहरण मामले के अप्राथमिकी अभियुक्त शोएब आजम को वारिसनगर थाने के दारोगा अमर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

12 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

13 घंटे ago