कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में आज वोटों की गिनती रही है। पहले और दूसरे राउंड की गिनती के बाद 1567 वोट से भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता आगे चल रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता को 7936 वोट मिले हैं। वहीं, जदयू के मनोज कुमार सिंह 6369 वोटों के साथ दूसरे नबंर पर हैं। वीआईपी के नीलाभ कुमार को 416 और एआईएमआईएम प्रत्याशी गुलाम मुर्तुजा को पहले राउंड की गिनती में 321 वोट मिले हैं।
विदित हो की राजद विधायक अनिल कुमार सहनी की सदस्यता अवकाश एवं यात्रा भत्ता (एलटीसी) घोटाला में तीन साल की सजा होने पर रद कर दी गई थी। इसके बाद यहां उपचुनाव हुए। इसमें 13 उम्मीदवारों किए 320 बूथों पर 58.19 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।
बता दें कि मुख्य मुकाबला जदयू के मनोज कुमार सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता के बीच माना जा रहा है। पांच दिसबंर को हुए मतदान के बाद आज गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। आरडीएस कालेज परिसर में बने मतगणना केंद्र में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू है।23 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके लिए 14 टेबल बनाए गए हैं। 22 राउंड में सभी 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। अंतिम राउंड में 12 टेबल पर ही मतगणना होगी।
मोबाइल ले जाने पर रोक, बिना अधिकृत पास नहीं मिलेगा प्रवेश
बिना अधिकृत पास के किसी व्यक्ति को मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक है। उम्मीदवारों के मतगणना अभिकर्ता को पास निर्गत किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर विधि व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर डीएम प्रणव कुमार व एसएसपी जयंत कांत के संयुक्त आदेश पर अलग अलग जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
सीसी कैमरे से रखी जाएगी नजर, बनाया गया कंट्रोल रूम
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व जांच के लिए सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। पल-पल की गतिविधि कैमरे में कैद होता रहेगा। इसका कंट्रोल रूम परिसर में ही बनाया गया है। मतगणना केंद्र के पास मुख्य सड़क पर भी पुलिस पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। निर्वाची पदाधिकारी खगेश चंद्र झा ने कहा कि मतगणना की तैयारी कर ली गई है। प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा रिजर्व मतगणना कर्मी भी हैं। उन्होंने कहा कि पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इस बीच निर्धारित समय पर ईवीएम के वोटों की भी गिनती चालू हो जाएगी।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…