समस्तीपुर/रोसड़ा :- ग्रामीणों की तत्परता से लूट की वारदात को विफल कर दिया गया है। दरअसल रोसड़ा थाना क्षेत्र में भिरहा से जाखड़ धर्मपुर जानेवाली सड़क में महिषर चौर के समीप घात लगाये तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर एक फाइनेंस कर्मी की बाइक लूट ली। हालांकि हल्ला होने पर ग्रामीणों ने साहस दिखा खदेड़कर दो लुटेरों को पकड़ने के साथ बाइक भी बरामद कर ली। उसके बाद दोनों लुटेरों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों लुटेरों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।
घटना के संबंध में शहर के नंद चौक स्थित भारत फाइनेंस लिमिटेड के कर्मी गौरव कुमार ने बताया कि वह अपने ब्रांच से जाखर धर्मपुर जा रहा था। जहां उसे ऋणी समूहों का मीटिंग करना था। उसी दौरान भिरहा से आगे महिषर चौर के समीप सुनसान में पूर्व से घात लगाए तीन बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रोक दिया। रुकते ही बदमाशों ने बाइक से उतरने को कहा।
उसके बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने घटना के बाद आसपास के खेतों में काम रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। उसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे कुछ लोगों ने आगे बगीचा में एक बाइक के साथ तीन युवकों के रहने की बात बतायी। इतनी जानकारी मिलते ही खेतों में काम कर रहे लोग एकजुट होकर बगीचा की तरफ कूच कर गए। जहां तीनों बदमाश मौजूद थे।
लोगों को आता देख एक फरार हो गया, जबकि ग्रामीणों ने दो बदमाशों को खदेड़कर पकड़ लिया। जिसे सूचना पर पहुंचे रोसड़ा पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने लूट की बाइक भी बरामद की। वहीं बदमाशों के पास से एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस अभी मामले में विस्तृत जानकारी देने से परहेज कर रही है। इससे पहले भी रोसड़ा के ऐरौत में लूट के बाद ग्रामीणों की तत्परता के कारण लूटेरे पकड़े गये थे।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…