समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित ज्ञानोदय विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका उद्घाटन डीआरएम आलोक अग्रवाल, मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अनुजा अग्रवाल ने किया। उद्घाटन के बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को डीआरएम ने पुरस्कृत किया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रति प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम की बच्चों के मानसिक विकास में अहम भूमिका होती है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने छोटी-छोटी गैया, चक धूम-धूम, एक मोटा हाथी, ये उम्र है गलती से मिस्टेक हो गया, हो जाएगी बल्ले-बल्ले गीत पर समूह नृत्य, चिकेन डांस पर तालियां बटोरी। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन किया।
मौके पर एडीआरएम वन जेके सिंह, एडीआरएम टू मनीष शर्मा, सीनियर डीईएन कोर्ड आरएन झा, सीनियर डीईई जी प्रभात कुमार, पूनम झा के अलावे सभी शाखा अधिकारी व महिला कल्याण संगठन की सभी सदस्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…