Samastipur

समस्तीपुर में 14 केंद्रों पर होगी कर्मचारी चयन आयोग की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार कर्मचारी चयन आयोग के तत्वावधान में आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के संचालन के लिए सोमवार को अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम योगेंद्र सिंह एवं एसपी हृदयकांत ने संयुक्त रुप से की। इसमें डीएम ने बताया कि यह परीक्षा 23 दिसंबर शुक्रवार को दो पालियों में तथा 24 दिसंबर शनिवार को एक पाली में ली जाएगी।

इसके लिए जिला मुख्यालय के 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 23 दिसंबर को प्रथम एवं द्वितीय पाली में विषय सामान्य ज्ञान समय पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 12:15 बजे तक एवं अपराहन 2:00 बजे से अपराहन 4:15 बजे तक एवं 24 दिसंबर को प्रथम पाली के तृतीय चरण में पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 12:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

डीएम ने अधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण तथा स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन करने का सख्त आदेश दिया। इसके लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, उड़नदस्ता दल की प्रतिनियुक्ति, केंद्र प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नामित:

डीएम ने परीक्षा के लिए नोडलर एवं सहायक नोडल अधिकारी को नामित किया है। इसमें एसी अजय कुमार तिवारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 94731 91333 जारी किया गया है। इसी प्रकार सहायक नोडल अधिकारी में डीईओ मदन राय, मोबाइल नंबर 85444 11867 एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता, समस्तीपुर, मोबाइल- 85444 12388 जारी किया गया है।

केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश:

डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त केंद्र प्रेक्षक को एक दिन पहले आवंटित केंद्र पर पहुंचने और केंद्र अधीक्षक से संपर्क कर सभी व्यवस्था को सुनिश्चित करने का आदेश दिया। इसके तहत परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था, आयोग के निर्देशानुसार तैयार सीट प्लानर, बिजली, पानी, शौचालय आदि बुनियादी सुविधाओं, दिव्यांग अभ्यर्थियों का सीट प्लान आदि की जांच कर इसे सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।

हेल्पलाइन काउंटर का निर्देश:

डीएम ने सदर एसडीओ को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर हेल्पलाइन काउंटर की व्यवस्था करने एवं हेल्पलाइन काउंटर पर बैनर-पोस्टर लगाने का आदेश दिया।हेल्पलाइन काउंटर पर वैसे कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करेंगे जिन्हें उपर्युक्त परीक्षाओं के आयोजन के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों की समुचित जानकारी हो तथा जिनके द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने हेतु मार्गदर्शन दिया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

7 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

8 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

17 घंटे ago

सारण प्रमंडल ने तिरहुत को 1-0 से हराकर जीता राज्यस्तरीय बालिका फुटबॉल अंडर-17 का खिताब

समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में नकली जेवर देकर गोल्ड लोन लेने वाली महिला एक साल बाद गिरफ्तार

समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…

18 घंटे ago

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

1 दिन ago