Samastipur

कोरबद्धा गांव में अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्धा गांव में रविवार को अवैध शराब की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है।

हालांकि, इस संबंध में पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कोरबद्धा गांव में धंधेबाज चोरी-छिपे अवैध शराब बेच रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल छापेमारी की गई। वहां कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की।

प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्ण चंद भारती ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ की गई है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व भी सोनवर्षा चौक वैशाली पुलिस पर हमला हो गया था और पुलिस से एके-47 लूट ली गई थी। हालांकि 5 घंटों के अंदर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाकर हथियार बरामद कर लिया। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। मामले को लेकर 8 नामजद समेत 40 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

8 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

8 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

9 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

11 घंटे ago