Samastipur

समस्तीपुर में वैशाली पुलिस से लूटी गई AK-47 लावारिस हालत में बरामद, पुलिस ने ली राहत की सांस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के सोनवर्षा चौक के पास सादी वर्दी में बिना नंबर प्लेट की स्कार्पियो से किसी गैंगस्टर की तलाश करने आई वैशाली पुलिस को स्थानीय लोगों ने अपराधी समझ टीम पर हमला बोल दिया था। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस कर्मी से एके-47 और दो मोबाइल छीन लिया गया। जिसे पुलिस ने देर रात लावारिस हालत में कुछ दुर से बरामद कर लिया है। प्रभारी एसपी सह मुख्यालय एएसपी अमित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि अब तक पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

बता दें कि इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की गयी थी जिसमें दो जवान जख्मी हो गए थे। जख्मी पुलिसकर्मी में वैशाली जिला पुलिस का सिपाही मोहम्मद मंजूर आलम तथा प्रियांक कुमार पुष्पम बताया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि वैशाली पुलिस उजले रंग की स्कार्पियो से सादी वर्दी में सोनवर्षा चौक के पास जमी हुई थी। देर शाम लोगों ने उनकी गतिविधि देख एक उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी से एके-47 छीन कर गायब कर दिया।

पुलिस का हथियार छीने जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची मुफस्सिल और नगर पुलिस की टीम ने बंधक बने पुलिसकर्मियों को मुक्त कराते हुए जख्मी पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद देर रात वैशाली पुलिस भी समस्तीपुर पहुंच गई। दोनों जिलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर लावारिस हालत में एके-47 को बरामद कर लिया, जिसके बाद पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

17 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

18 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

19 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

19 घंटे ago