Bihar

वैशाली में DPS स्कूल के प्रिंसिपल समेत 3 की संदिग्ध मौत, परिजन बोले- शराब ने ली जान

वैशाली जिले के महनार अनुमंडल में तीन अलग-अलग जगहों पर संदिग्ध स्थिति में प्राईवेट स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण सूत्र एक ओर जहां शराब पीने के मौत का कारण बता रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने गंभीर बीमारी के कारण मौत का कारण बताया है।

शुक्रवार को 12 घंटे के अंदर संदिग्ध हाल में तीसरे व्यक्ति की भी मौत से पहले सुबह-सुबह इसाकपुर और देशराजपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देर शाम डीएम और एसपी महनार का दौरा करने पहुंचे। दोनों पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों से मिलकर जानकारी ली।

पहली घटना महनार थाने के इसाकपुर गांव की है, जहां डीपीएस के प्रिंसिपल जयप्रधान की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार की रात एक पार्टी में उसने शराब पी थी। लगभग तीन बजे भोर में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। सहकर्मियों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से रेफर के बाद सदर अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।

वहीं देशराजपुर गांव में रामप्रवेश पासवान के पुत्र राहुल कुमार और लावापुर गांव के 25 वर्षीय अनिल दास की अचानक तबीयत खराब हुई। महनार अस्पताल सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां दोनों की मौत हो गई। बताया जाता है कि शराब पीने के बाद अनिल दास की तबीयत खराब हुई थी। हालांकि प्रशासनिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मिलेगी सही जानकारी

महनार के एसडीपीओ एसके पंजियार तथा थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडेय ने डीपीएस स्कूल तथा देशराजपुर जाकर दोनों घटनाओं की जानकारी ली और परिजनों का बयान लिया। पुलिस ने शराब पीने से दोनों की मौत से पूरी तरह इंकार किया है और दोनों की मौत का कारण गंभीर बीमारी बताया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago