समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बथुआ बुजुर्ग डीहवारिणी पोखर व एस मोड़ के पास तीन दिसंबर की रात प्रभात खबर के पत्रकार ज्योति कुमार सिंह उर्फ बालाजी के साथ लूटपाट व जानलेवा हमले में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
इस मामले में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ विद्रोही और संगठन के अधिकारी संतोष कुमार के साथ कई पत्रकारों ने गुरुवार को एसपी से मिले। साथ ही डीएम के मुख्यालय में नहीं होने की स्थिति में डीएम के प्रतिनिधि डीपीआरओ ऋषभ राज से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की मांग की गयी।
एसपी ने आश्वासन दिया है पत्रकार के मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी और केस में अभिलंब अनुसंधान करने का निर्देश मुसरीघरारी के थानाध्यक्ष को दिया गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…