समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर में दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव का थमा प्रचार-प्रसार, DDC ने कलेक्ट्रेट परिसर में की प्रेस वार्ता

1080 x 608

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर सोमवार शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार का शोर थम गया। दूसरे चरण में जिले के नगर निगम समस्तीपुर के अलावा नगर पंचायत मुसरीघरारी व सिंघिया में 28 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक मतदान होगा।

कलेक्ट्रेट में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को नगर निगम समस्तीपुर के 47 वार्ड में 215 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इस क्षेत्र के 177765 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 94826 पुरूष तथा 82932 महिलाएं शामिल हैं।

IMG 20221225 WA0085

उन्होंने बताया कि मुसरीघरारी के 20 वाडों के लिए 31 मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां 21650 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिनमें 11592 पुरूष व 10058 महिलाएं शामिल हैं। वहीं सिंघिया के 20 वार्डों के लिए 32 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस क्षेत्र के 21222 मतदाता जिसमें 11374 पुरूष के अलावा 9848 महिलाए अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

IMG 20221030 WA0004

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि सभी स्थानों पर पुलिस बलो की तैनाती की गई है। इसके अलावा 136 पीसीए बनाया गया है। 33 टीम लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग करती रहेगी। जबकि इसके अलावा सभी वरीय पदाधिकारी क्षेत्र में रहेंगे। इसके साथ सभी थानों पर पुलिस बलों को अतिरिक्त रखा जाएगा। जहां जरूरत के हिसाब से उन्हें क्षेत्र में भेजा जाएगा।

पोलिंग पार्टी को बांटी गयी मतदान सामग्री :

शहर के श्री कृष्ण उच्चविद्यालय जितवारपुर के प्रागंण में पोलिंग पार्टी को बुलाकर उनके बूथ का एलार्टमेंट किया गया। इसके साथ ही उन्हें मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान कर्मी को मंगलवार को ईवीएम आदि दिया जाएगा। जिसके बाद सभी मतदान केंद्र की ओर रवाना होंगे।

IMG 20221130 WA0095

JPCS3 01

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

Samastipur News Page Design 1 scaled

IMG 20221203 WA0074 01

IMG 20221203 WA0079 01

Post 183

20201015 075150