Samastipur

मोहिउद्दीननगर में बेहोश हुई छात्रा को पिलाया गया एक्सपायर ORS, छात्रों ने किया हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड स्थित राम बहादुर सिंह कॉलेज अंदौर में सोमवार को दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें अप्रिय घटना को लेकर एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। प्रतियोगिता में दौर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। आनन फानन में शिक्षकों ने मौके उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी के पास पहुंचा। जहां चिकित्सक द्वारा लाए गए एक्सपायर ORS छात्रा को पिला दिया गया।

बाद में उक्त ओआरएस के रेपर पर जब छात्रों की नजर पड़ी और एक्सपायरी डेट नवंबर 22 दिखा देख छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि जानबूझकर एक्सपायर दवा लाया गया था। इससे छात्रा की जान भी जा सकती थी। ‌ हालांकि स्वास्थ्य कर्मी दलील दे रहे थे कि इससे कुछ नहीं होगा।

छात्र से बड़ी लापरवाही बताते हुए नारेबाजी करने लगे। हालांकि बाद में शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। बताया गया है कि मोहिउद्दीन नगर के आरबी सिंह कॉलेज में दक्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दैर दौरान ही एक छात्रा गिरकर बेहोश हो गई। जिस एंबुलेंस में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पीने के लिए ओआरएस दिया गया। छात्रा को पिलाया गया।

ओआरएस का पेपर एंबुलेंस के बाहर फेंका गया था जिसे देखकर छात्र आक्रोशित हो उठे चुकी इसमें वायरस की एक्सपायरी डेट 11/22 लिखा हुआ था। उधर मामले की जानकारी के बाद इस बाबत पूछे जाने पर सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

14 मिनट ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

29 मिनट ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

46 मिनट ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

57 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

1 घंटा ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

1 घंटा ago