Bihar

बिहार में नाबालिगों का इस्तेमाल कर रहे शराब माफिया, सेलो टेप से बदन में चिपकाकर ले जा रहा था नाबालिग, जब्त

बिहार के सारण में जहरीली शराब से 70 से अधिक मौतों के बाद भी तस्करी नहीं रुक रही है। गोपालगंज में नाबालिग शरीर में सेलो टेप के सहारे चिपका का विदेशी शराब ले जाते पकड़ा गया। बाइक की डिक्की सहित शरीर से विदेशी शराब के 74 पीस टेट्रा पैक बरामद किया गया।

नाबालिग को उत्पाद विभाग की टीम ने अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं बरामद शराब और बाइक को जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। घटना जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के क़िलपुर कांटा गांव के पास सेमरा मुख्य मार्ग की है।

दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। जहां टीम को तलाशी के दौरान बाइक सवार नाबालिग के शरीर में सेलो टेप के सहारे चिपका रखे भारी मात्रा में विदेशी शराब का टेट्रा पैक बरामद किया गया।

उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थीं कि मोटरसाइकिल पर सवार एक शराब तस्कर यूपी से गोपालगंज के रास्ते सीवान लेकर जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा मुख्य मार्ग पर क़िलपुर कांटा गांव के पास वाहन जांच लगा दी गई। जिसके बाद उक्त मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचा।

उत्पाद विभाग की टीम ने उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शराब के तस्करी कर रहे 16 वर्षीय नाबालिग ने अपने शरीर के चारो ओर विदेशी शराब के टेट्रा पैक सेलो टेप के मदद से चिपका रखा था। वही उसके डिक्की की जब तलाशी ली गई तो उसमें भी शराब रखी गई थी। कुल 74 पीस विदेशी शराब बरामद किया गया। इस तस्करी के मामले में सीवान जिले के 16 वर्षीय निवासी एक तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

21 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

1 दिन ago