समस्तीपुर :- समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के धरमपुर रेलवे गुमटी के पास बुधवार सुबह मोबाइल से बात कर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक दरभंगा समस्तीपुर सवारी गाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन का झटका लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान दलसिंहसराय के गोपाल साह के रूप में की गई है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक मोबाइल पर बात करता हुआ शहर से धर्मपुर की ओर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही सवारी गाड़ी को वह नहीं देख पाया। जिस कारण वह ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बाद में हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि दो दिनों पहले समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शहर के भोला टॉकीज गुमटी के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के रास्ते जा रहे एक दंपत्ति टाटा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दौरान पति तो बाल-बाल बच गया लेकिन पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। बाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।
आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि लोग रेलवे ट्रैक को रास्ता बनाते हैं। ऊपर से वह मोबाइल पर बात करते हुए जाते हैं जिस कारण लोगों का ध्यान ट्रेन पर नहीं रह पाता जिससे वह हादसे के शिकार हो रहे हैं। जबकि रेलवे लाइन के रास्ते जाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। लोगों को नियमित रास्ता का उपयोग करना चाहिए।
आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…