Bihar

बिहार: एक बेटा मुस्लिम और दूसरा हिंदू, मां के अंतिम संस्कार के लिए भिड़े दोनों भाई,एक बोला-जलाएंगे…दूसरा बोला-दफनाएंगे

बिहार के लखीसराय में एक मां के अंतिम संस्कार के लिए 2 बेटों में जबरदस्त लड़ाई हो गई। बड़े बेटे ने कहा, मां को मुस्लिम धर्म के अनुसार दफनाना चाहिए। वहीं दूसरे बेटा हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक मां के अंतिम संस्कार पर अड़ गया। दरअसल रेखा खातून (60) ने राजेंद्र पंडित से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद वह रेखा खातून से रेखा देवी बन गईं, लेकिन पहली शादी से उनकी एक संतान थी, जो मुस्लिम है। इसीलिए दोनों बेटों में मां के अंतिम संस्कार को लेकर ठन गई। हालांकि बाद में पुलिस की मौजूदगी में दस्तावेजों के आधार पर मां का हिंदू परंपरा के अनुसार ही अंतिम संस्कार कराया।

यह मामला चानन थाना क्षेत्र के जानकीडीह इलाके का है। मंगलवार को रेखा देवी की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई थी। रेखा का एक बेटा बबलू हिंदू है, वहीं दूसरा बेटा मुस्लिम मोहम्मद मोखील है। ऐसे में एक बेटा अपनी मां का अंतिम संस्कार करना चाहता था, तो वहीं दूसरा मां को दफनाने की इच्छा जता रहा था।

मामले को तूल पकड़ता देख ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लखीसराय के एएसपी सैयद इमरान मसूद पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से अंतिम संस्कार कराने की सलाह दी।

दोनों बेटों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने पाया कि वोटर आईडी कार्ड में महिला रेखा खातून का नाम रेखा देवी के नाम से दर्ज है। पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर तय किया कि बुजुर्ग महिला का हिंदू होने की वजह से हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाना ही सही रहेगा।

पुलिस के इस फैसले के बाद मोहम्मद मोखील ने बताया कि मुझे मेरी मां का शव नहीं मिला, मैं अपने तरीके से उनका क्रिया कर्म करना चाहता था। वहीं दूसरा बेटे बबलू ने हिंदू रीति रिवाज के साथ मां का अंतिम संस्कार किया।

जानकारी के अनुसार लखीसराय जिले के जानकी डी निवासी राजेंद्र पंडित ने 40 साल पूर्व एक मुस्लिम महिला रेखा खातून से शादी की थी। राजेंद्र पंडित की पहली पत्नी का देहांत हो गया था और रेखा भी पूर्व से एक बच्चे की मां थी। राजेंद्र से रेखा की शादी के बाद वह अपने बेटे मोहम्मद मोखिल को अपने साथ रखने लगी।

रेखा और राजेंद्र की शादी के बाद दो बच्चे हुए। एक का नाम बबलू पंडित और बेटी का नाम नजमा खातून रखा गया। बबलू पंडित पूजा पाठ कर कर जिंदगी जी रहे हैं, वहीं नजमा खातून सब्जी बेचकर गुजारा कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

11 मिनट ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

9 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago