Samastipur

समस्तीपुर: रेलवे ट्रैक के रास्ते मोबाइल पर बात करता हुआ जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, जख्मी हालत में रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के धरमपुर रेलवे गुमटी के पास बुधवार सुबह मोबाइल से बात कर रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक दरभंगा समस्तीपुर सवारी गाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन का झटका लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान दलसिंहसराय के गोपाल साह के रूप में की गई है। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक मोबाइल पर बात करता हुआ शहर से धर्मपुर की ओर रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान दरभंगा की ओर से आ रही सवारी गाड़ी को वह नहीं देख पाया। जिस कारण वह ट्रेन के चपेट में आ गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। बाद में हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया।

बता दें कि दो दिनों पहले समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड पर शहर के भोला टॉकीज गुमटी के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के रास्ते जा रहे एक दंपत्ति टाटा छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दौरान पति तो बाल-बाल बच गया लेकिन पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गई थी। बाद में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि लोग रेलवे ट्रैक को रास्ता बनाते हैं। ऊपर से वह मोबाइल पर बात करते हुए जाते हैं जिस कारण लोगों का ध्यान ट्रेन पर नहीं रह पाता जिससे वह हादसे के शिकार हो रहे हैं। ‌जबकि रेलवे लाइन के रास्ते जाना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। लोगों को नियमित रास्ता का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

13 मिनट ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

8 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

9 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

9 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

9 घंटे ago