Samastipur

प्रभात खबर के पत्रकार ‘बालाजी’ पर मुसरीघरारी में जानलेवा हमला: लूटेरों ने मोबाइल, लैपटॉप, नकद सहित अन्य सामान लूटा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग गांव के समीप एनएच-322 पर स्कॉर्पियो पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने प्रभात खबर के एक पत्रकार पर जानलेवा हमला व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी अपराधी मौके पर से फरार हो गए। घायल पत्रकार की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी ज्योति कुमार सिंह उर्फ बालाजी के रूप में की गई है।

घटना के बाबत पीड़ित पत्रकार ने बताया कि शनिवार की देर रात लगभग एक बजे सदर अस्पताल से खबर संकलन कर अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बथुआ बुजुर्ग गांव के पास पीछे से एक स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। उसके बाद स्कॉर्पियो से निकलकर सभी अपराधियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी में से एक अपराधी चाकू निकालकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

उसके बाद अपराधियों ने दो मोबाइल, लैपटॉप, नकद, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वॉलेट व अन्य कागजात छीन लिया। जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे गए हैं। उसके बाद रास्ते से गुजर रहे एक ई-रिक्शा चालक ने मुसरीघरारी पुलिस को घटना की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए घायल पत्रकार को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। इधर पत्रकारों ने भी प्रशासन से लगातार हो रहे पत्रकारों पर जानलेवा हमला को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

10 लाख की सुपारी लेकर समस्तीपुर पहुंचे थे सभी शूटर, कार में मिले शव से खुला सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर फायरिंग का राज

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पिलर नंबर-1…

9 घंटे ago

कोरबद्दा गांव में विभिन्न ब्रांड के 50 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी घंटी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…

10 घंटे ago

दलसिंहसराय के ऋषभ बरनवाल ने चार्टेड अकाउंटेंट बनकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…

10 घंटे ago

समस्तीपुर की शिक्षिका प्रतीक्षा शुक्ला ने राज्य स्तर TLM मेला 3.0 में लहराया परचम, टाॅप-10 में बनायी जगह

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…

12 घंटे ago

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

15 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

16 घंटे ago