समस्तीपुर में क्रिसमस के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिन व रात के तापमान में आएगी गिरावट
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर :- क्रिसमस के बाद यानी 26 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। इसमें रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।इस दौरान तेज पछिया हवा चलेगी। हालाकि अभी तीन चार दिनों तक मौसम समान्य रहेगा। यह जानकारी देते हुए राजेंद्र कृषि विश्व विद्यालय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर तक दिन का तापमान समान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
जबकि रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। जिससे ठंड समान्य रहेगा। जबकि 26 के बाद मौसम तेज से करवट लेगी। अगले चार दिनों तक समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मौसम समान्य रहने की उम्मीद है। सुबह में हलका कुहासा छाया रह सकता है। रात का न्यूनतम तापमान 11-13 के बीच रहने की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 21-25 के बीच रहेगी। इस अवधि में पछिया वहा 3-8 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है।