Samastipur

देश में कोरोना के नए वेरिएंट की दस्तक, लेकिन समस्तीपुर में 13 लाख लोगों ने अब तक नहीं लिया है बूस्टर डोज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- देश में कोरोना के नए वेरिएंट के दस्तक के बाद फिर से कोरोना वैक्सीन सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा शुरु हो गयी है। लेकिन समस्तीपुर में लोग आज भी कोरोना वैक्सीनेशन के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। सरकारी आंकडों के अनुसार, जिले में अब तक मात्र 82 प्रतिशत लोगों ने ही टीका लिया है। 18 प्रतिशत लोगों ने टीका का एक भी डोज अबतक नहीं लिया है। वहीं बूस्टर डोज (प्रिकॉशन) के प्रति बुजुर्ग भी गंभीर नहीं है।

जिले में 56 प्रतिशत बुजुर्गों ने अब तक बूस्टर डोज का टीका नहीं लिया है। जिले में कुल लक्ष्य का 13 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज का टीका नहीं लिया है। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि फिलहाल वैक्सीन के अभाव में सभी स्थानों पर टीकाकरण कार्य नहीं हो रहा है। वैक्सीन की उपलब्धता के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गयी है।

वैक्सीन उपलब्ध होते ही फिर से जागरुकता कार्यक्रम चला लोगों को टीका दिलाया जाएगा। डीआईओ डॉ. विशाल कुमार ने बताया कि फिलहाल छह प्रखंडों में केवल कोवैक्सीन का डोज उपलब्ध है। जहां टीकाकरण का कार्य चल रहा है। जिले में 82 प्रतिशत लोगों ने फर्स्ट डोज का टीका लिया है। जो टीका नहीं लिए हैं, वैसे लोगों का फिर से सर्वे कर ड्यू लिस्ट बनाया जाएगा।

81.9% लोगों ने लिया फर्स्ट डोज:

समस्तीपुर जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरु किया गया। अब तक जिले में 81.9 प्रतिशत लोगों ने फर्स्ट डोज का टीका लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में 12 से 14 वर्ष में 239530 का लक्ष्य है। इसी प्रकार 15 से 17 आयु वर्ग में 326543 लोगों को एवं 18 प्लस आयु वर्ग में 2986081 लोगों को फर्स्ट डोज देने का लक्ष्य है। लेकिन अब तक जिले में 2907531 लोगों ने फर्स्ट डोज का टीका लिया है। जिले की आबादी के अनुसार लगभग 82 प्रतिशत लोगों ने टीका लिया है। जबकि 18 प्रतिशत लोग आज भी फर्स्ट डोज का टीका लेने से वंचित हैं।

13 लाख से अधिक हैं बूस्टर डोज से वंचित:

समस्तीपुर जिले में कोरोना का बूस्टर डोज लेने से 13 लाख से अधिक लोग वंचित हैं। मिली जानकारी के अनुसार जिले में 20,63,190 लोगों को बूस्टर डोज लेने का समय हो चुका है। लेकिन अब तक मात्र 7,46,954 लोगों ने ही बूस्टर डोज का टीका ले रखा है। जबकि 13,16,236 लोग अभी भी बूस्टर डोज से वंचित हैं। जिनके द्वारा समय पर बूस्टर डोज नहीं लिया गया है।

89% लोगों ने लिया है सेकेंड डोज:

समस्तीपुर जिले में 29,06,562 लोगों को सेकेंड डोज का समय हो गया है। लेकिन अब तक मात्र जिले में 25,99,959 लोगों ने सेकेंड डोज का टीका लिया है। जिसके कारण फिलहाल 3,06,603 लोग सेकेंड डोज के टीका से वंचित हैं। जिले में साढ़े 89 प्रतिशत लोगों ने सेकेंड डोज का टीका लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

7 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

7 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

11 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

14 घंटे ago