Samastipur

समस्तीपुर में इलेक्शन ड्यूटी से लौटे बैंक कर्मी की ठंड लगने से हुई मौत, शहर के मथुरापुर बाजार समिति के पास था आवास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बाजार समिति के पास केनरा बैंक के चतुर्थवर्गीय कर्मी वीरू रावत की गुरुवार सुबह ठंड लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि वह देर रात इलेक्शन कार्य निपटाने के बाद घर लौटे थे। मृतक बेगूसराय जिले के लखमिनिया गांव के रहने वाले बताए गए हैं। जबकि वह शहर के बाजार समिति के पास डेरा लेकर परिवार के साथ रहते थे।

घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि बैंक कर्मी नगर निकाय चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी में बुधवार को गए थे। देर रात को इलेक्शन कार्य निपटाने के बाद लौटे थे। सुबह अचानक उनकी स्थिति खराब हुई। तब परिवार के लोगों ने उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक घर के अकेले कमाऊ पुत्र थे। उनका भी एकमात्र पुत्र ही है। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक केनरा बैंक में चतुर्थवर्गीय कर्मी के रूप में कार्यरत थे। वह 2034 में रिटायर करने वाले थे। नगर निकाय चुनाव को लेकर उनकी ड्यूटी नगर निगम क्षेत्र के मथुरापुर हाई स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर लगी हुई थी। उधर घटना की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

1 घंटा ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

11 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago