समस्तीपुर/ताजपुर :- दिल्ली में प्रेम विवाह करने के बाद भागे प्रेमी (पति) की खोज में ताजपुर थाना अंतर्गत चकहैदर गांव पहुंची एक महिला को प्रेमी व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट कर भगा दिया। बुधवार को मोतीपुर सब्जीमंडी के पीछे त्रिमुहानी के समीप सड़क पर महिला के पड़े रहने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। उसके कंधे पर बैग भी था।
उधर से गुजरने के क्रम में नजर पड़ने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद उसे ताजपुर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला ने अपना नाम मदीना खातून (35) व घर मुजफ्फरपुर जिले में सुमेरा बताया। उसने बताया कि पहले पति की मौत होने के बाद पिछले दो साल से दिल्ली में एक स्पोर्ट्स फैक्टरी में काम करती थी।
वहीं काम करने वाले अख्तर से उसका संपर्क हुआ। जिसने अपना पता ताजपुर थाना क्षेत्र के चकहैदर गांव बताया। प्रेम के बाद 24 नवंबर को दोनों ने दिल्ली में ही निकाह कर लिया। लेकिन कुछ दिन बाद ही अख्तर बिना कुछ बताए वहां से भाग निकला। खोजबीन करते हुए वह भी ट्रेन से चली आई। जब अख्तर के घर पहुंची तो उसके परिवार वालों ने मारपीट कर भगा दिया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने बताया कि अख्तर पूर्व में कई शादी कर चुका है। वर्तमान में पूर्व से उसकी पत्नी व कई बच्चे हैं। घटना के बाद से वह घर से फरार है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि उन्हें लोगों से इसकी सूचना मिली है। पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला प्रतीत होता है। गश्ती दल को छानबीन के लिए भेजा गया है। महिला ने अभी तक थाना में आवेदन नहीं दिया है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…