Samastipur

समस्तीपुर में करोड़ों रुपये के ज्वेलरी लूटकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, कुछ आभूषणों व 90 हजार नगद रुपये के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर पुलिस ने 6 दिसंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स से हुए एक करोड़ रुपए के जेवरात लूट मामले का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर के अलावा समस्तीपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधुरी चौक बहादुरपुर और उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली व बेलारी में छापेमारी कर लूट के जेवरात समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि इसमें से एक दुकानदार व तीन लाइनर है। मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जबकी पुलिस का दावा है की माधुरी चौक बहादुरपुर का रवि इस लूटकांड का मुख्य आरोपी है। एक करोड़ के ज्वेलरी की लूट मामले में मात्र 5 लाख रुपये के आसपास की ज्वेलरी अब तक रिकवर हुई है जिसमें अधिक मात्रा में चांदी ही है। सोने के सभी ज्वेलरी लेकर सभी मुख्य आरोपी अब तक फरार है, जिसकी तलाश जिला पुलिस के SIT के साथ- साथ STF व CID की टीम लगातार कर रही है।

CCTV में जिन बदमाशों की तस्वीर साफ-साफ नजर आई थी वह सभी अब तक पुलिस की गिरफ्त से फरार है। सूत्रों की मानें तो लगभग 2 करोड़ 50 लाख से अधिक रूपये के आभूषण की लूट उस दिन हुई थी, लेकिन दुकानदार द्वारा एक करोड़ की ज्वेलरी लूट की बात पुलिस को बताई गई है।

SP ह्रदयकांत ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 6 किलो चांदी के आभूषण, 5 ग्राम सोने के आभूषण और 64 ग्राम सोने के आभूषण को गलाया गया सोना के साथ 90 हजार रुपया नगद भी बरामद किया गया है। बताते चलें कि बीते 6 दिसंबर को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से 6 की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान डकैतों ने दुकान के अंदर से घुसकर करोड़ों रुपए से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण लूटकर बोरे में भरकर आराम से फरार हो गए थे। इस लूटकांड में एक युवती भी शामिल थी।

डकैती के वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई थी। इस मामले के उद्भेदन के लिए समस्तीपुर पुलिस की SIT टीम के साथ-साथ CID और STF की टीम लगातार कार्यवाही कर रही थी। जहां 10 दिनों बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। इस मामले में SP हृदयकांत का बताना है कि इस लूट कांड में काफी संख्या में लोग शामिल थे। लेकिन दुकान के अंदर एक युवती सहित 6 लोगों ने घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।

SP के अनुसार इस कांड का मुख्य सरगना रवि कुमार था जिसने अपने सहयोगी के साथ इस पूरी घटना को अंजाम दिया था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ पुलिस ने एक ज्वेलरी दुकानदार जो लूट के आभूषण को रिसीव कर बेचने का प्रयास कर रहा था उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं पुलिस का दावा है कि इस लूट कांड में शामिल फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। लूटकांड में शामिल युवती समस्तीपुर जिले की ही रहने वाली बताई गई है जिसपर पहले से भी कई मामले दर्ज है। बहरहाल आनन-फानन में पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा तो कर दिया लेकिन अब भी भारी मात्रा में ज्वेलरी व मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर है। सूत्रों के अनुसार बेगूसराय जेल से भी इस लूटकांड के तार जुड़े हैं। मुजफ्फरपुर व बेगूसराय के भी कई अपराधी इस लूटकांड में शामिल बताए गए हैं जो अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

5 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

7 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

8 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

22 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

23 घंटे ago