Samastipur

समस्तीपुर में भाजपा नेता को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सह भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन मिश्रा को घर लौटते वक्त रास्ता रोककर गाली- गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर उन्होंने विभूतिपुर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार को विरेंद्र रजक व नरहन स्थित हिंदुस्तान हार्डवेयर के मालिक सोनू सेठ के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर पंचायत थी। जिसमें प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा और वह वहां गए थे। पंचायत के दौरान किसी भी एक पक्ष की सहमति नहीं बनने से उक्त पंचायत पूरा नहीं हुआ। इसके बाद पंचायत खत्म हो गया।

उसके बाद संध्या करीब 4:00 बजे के आसपास घर लौटते समय खोकसाहा में हिंदुस्तान हार्डवेयर के मालिक सोनू सेठ अपने तीन-चार साथियों के साथ उजला रंग के कार से कबीर चौक पूल से पूरब खड़ा था और हाथ में पिस्टल लिए रुकने का इशारा किया। इशारा को देखते ही रुका तो सोनू मेरा कालर पकड़ गाली-गलौज करने लगा।

उसने धमकाते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी। गाड़ी में बैठे लोगों ने भी अपशब्द का इस्तेमाल किया व गोली मार देने की धमकी दी। किसी तरह वहां से जान बचाकर घर पहुंचा। इसके बाद जान-माल की सुरक्षा को लेकर गुंजन मिश्रा ने विभूतिपुर थानाध्यक्ष को आवेदन दिया है व आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की गुजारिश की है।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago