Samastipur

समस्तीपुर: निकाय चुनाव में पहली बार दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक, पिंक बूथ पर कुछ इस तरह होगी व्यवस्था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नगर निकाय चुनाव में पहली बार महिला सशक्तीकरण की झलक दिखेगी। पहले चरण में 18 दिसम्बर को होने वाले मतदान में निर्धारित पिंक बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी से लेकर मतदान कर्मी तक महिलाएं रहेगी। पिंक बूथ पर प्रतिनियुक्त महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

नोडल पदाधिकारी मदन राय के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर तनवीर आलम, गणेश कुमार महतो, अमरेंद्र कुमार, इफ्तेखार अहमद के द्वारा मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नोडल पदाधिकारी ने कहा कि महिलाएं हर फील्ड में सक्षम हैऔर बेहतर तरीके से अपने कार्यो को अंजाम दे रही है।

ट्रेनिंग के दौरान सभी को मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। इस अवसर पर पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी (ए,बी,सी) को मतदान पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात की संपूर्ण प्रक्रियाओं को बताया। मुख्य मास्टर ट्रेनर मुकेश कुमार ने कहा कि विगत में पिंक बूथ पर महिला कर्मियों के द्वारा बहुत अच्छे ढंग से निर्वाचन कराया गया था। उम्मीद है की प्रशिक्षणोंपरांत इस बार भी शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन कार्य को पूर्ण कर नए वातावरण का सृजन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago