Samastipur

समस्तीपुर में ऑटो चालकों ने जबरन टोल वसूले जाने का किया विरोध, कहा- हथियार दिखाकर जबरन राशि की जाती है वसूली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर-अंगारघाट बाईपास पथ पर ऑटो व टोटो चालकों से जबरन मुड़ियारो चौक के पास टोल टैक्स वसूले जाने के विरोध में बुधवार को इस पथ पर चलने वाले ऑटो व टोटो चालकों ने हड़ताल शुरू कर दिया। लोगों ने इस पथ पर तीन अलग-अलग स्थानों पर सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

ऑटो चालकों ने जितवारपुर कोठी दरियापुर और मोरियारों के पास आटो लगाकर समस्तीपुर-अंगार घाट पथ को जाम कर दिया। ऑटो चालकों का कहना था कि उन लोगों से मुरियारों के पास जबरन पैसे की मांग की जाती है। नहीं देने पर स्थानीय बदमाश उनके साथ मारपीट करते हैं। चालकों का कहना था कि इस संबंध में स्थानीय थाना को भी सूचना दी गई है लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हो रही।

ऑटो चालकों ने जबरन टैक्स वसूले जाने से संबंधित कई पर्ची भी दिखाई। उधर ऑटो स्ट्राइक के कारण इस सड़क पर चलने वाले राहगीरों को दोपहर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सड़क जाम की सूचना पर मुफस्सिल थाने की 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंचकर सड़क जाम समाप्त कराया।

इस दौरान ऑटो चालक मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद कादिर, चंदन कुमार, अनिल कुमार, लालबाबू ,राहुल सीताराम चौधरी, देवेंद्र पासवान नितेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार अंकित कुमार आदि ने कहा कि टोल टैक्स वसूलने वाले बदमाश हथियार भी रखते हैं, जो लोग उन्हें जबरन राशि नहीं देते उनके साथ पिस्टल दिखाकर उनसे किराए की राशि छीन ली जाती है। जबकि वे लोग रोज 100-200 रुपए रोज ही मेहनत कर कमा पाते हैं। बाद में टोटो चालक का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के एसपी और डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

33 मिनट ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

48 मिनट ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

5 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

10 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

10 घंटे ago