Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 6 हजार 554 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल में चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को बेटिकट यात्रा कर रहे 6 हजार 554 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से बतौर जुर्माने के राशि के रूप में 48 लाख रुपए की वसूली की गई।

पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं, ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लग सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है।

सुबह 05.00 बजे से चला अभियान :

बुधवार को समस्तीपुर मंडल में सुबह 05.00 बजे से किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन और ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 6554 मामलों से जुर्माने के रूप में 48.28 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

6 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

6 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

16 घंटे ago