समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में अतिक्रमण के कारण दिक्कत तो है ही वहीं विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध ऑटो स्टैंड ने और भी परेशानी बढ़ा दी है। ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर ही वाहन लगाकर घंटों ग्राहकों को आवाज लगाया जाता है। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। खासकर शहर के स्टेशन चौक पर सुबह के समय तो आप पैदल तक नहीं चल सकते। ऑटो चालक मारवाड़ी बाजार में गुरुद्वारा तक ऑटो को सड़क पर ही लगा देते है। इससे पैदल आने-जाने में भी लोगों को दिक्कत होती है।
हालांकि स्टेशन चौक के अलावा डीएम आवास के सामने, हॉस्पिटल गोलंबर, मगरदही घाट आदि स्थानों पर भी सड़क पर बना अवैध स्टैंड जाम और दुर्घटना का कारण बन रहा है। जबकि सभी स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। लेकिन वह भी सिर्फ ऑटो पर डंडा बरसाते रहते हैं।
जिला परिवहन विभाग को सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। इसे एक मुहिम की तरह शुरू किया गया है। सड़कों पर अवैध स्टैंड नहीं चलने दिया जाएगा।
-रविंद्र कुमार दिवाकर,
सदर अनुमंडल पदाधिकारी, समस्तीपुर
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…