खबर है सुपौल से जहां NH पर एक घटना ऐसी घटी कि अचानक ही सभी राहगीर अपना कामधंधा छोड़ उधर ही दौड़ पड़े। दरअसल नेशनल हाईवे पर एक गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही गाड़ी में लदी ताजी सब्जी बीच सड़क पर ही बिखर गई। फिर क्या जिसने भी देखा सभी लूटने की होड़ में लग गए।
मामला सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र का है जहां लिटियाही के समीप NH 327E पर एक बैंगन लदी पिकअप गाड़ी पलट गई। जिसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इस दौरान कई राहगीर भी वहां पहुंचे। देखा गया की गाड़ी पलटने के बाद देखते ही देखते बैंगन लूटने की होड़ मच गई। बता दें कि बैंगन लदी गाड़ी पलटने की जैसे ही लोगों को जानकारी मिली बैंगन लूटने की होड़ लग गई। लोग बिखरे पड़े बैंगन को लेकर भागने लगे।
पिकअप चालक पंकज कुमार ने बताया कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से बैंगन लोड कर वो अररिया जा रहा था। एक बाइक सवार गाड़ी के सामने आकर चकमा दिया जिससे बाइक सवार को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो पलट गई। गाड़ी पलटने के बाद देखते ही देखते वहां लोग जमा हो गए और बैंगन लूटने की होड़ लग गया , मना करने के बावजूद लोग बैंगन लूटे रहे। हालांकि इस दौरान किसी ने पिपरा थाना को सूचना दिया गया। वहीँ सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी भाग खड़े हुए। जानकारी मिल रही है कि गाड़ी सवार सभी लोग सुरक्षित है।
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…
समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…
समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…