समस्तीपुर/खानपुर :- छपरा में जहरीली शराब से मौत के बाद शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाई की जा रही है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसीना गांव में अहले सुबह छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान शराब कारोबारियों के द्वारा की गई रोड़ेबाजी में कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए हैं। वहीं पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
हालांकि इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का बताना है कि शराब कारोबारियों के द्वारा कई राउंड फायरिंग भी की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों के द्वारा गोलीबारी की पुष्टि नहीं की गई है। शराब माफियाओं के द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल इलाके में सघन छापेमारी कर रही है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…