समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मसीना गांव में सोमवार सुबह छापेमारी के दौरान खानपुर पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें नौ धंधेबाज संग 15 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने बताया कि नामजद मुख्य आरोपी संजय महतो शराब का मुख्य धंधेबाज है। खानपुर थाना क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में भी उस पर शराब से जुड़े कई मामले दर्ज है। खानपुर में शराब की खेप आने की सूचना पर थाना क्षेत्र के मसीना निवासी संजय महतो के घर पर छापेमारी करने पुलिस टीम पहुंची थी। उसने पुलिस टीम पर रोड़ाबाजी करने के साथ पुलिस से धक्का मुक्की की।
रोड़ेबाजी के दौरान पुलिस की गाड़ी का का शीशा टूट गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस मामले में मसीना के मो. इसलाम के पुत्र मो. नजीर वं डेकारी के पंकज साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के साथ रोड़ेबाजी व धक्का मुक्की मामले में 15 अज्ञात लोगो पर एफआईआर दर्ज की गयी है।
वीडियो…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…