Samastipur

निर्माण कार्य करने के दौरान अचानक धंसना गिरने से समस्तीपुर के व्यक्ति की पंजाब में मौत, घर लाया गया शव

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुढ़वा गांव में रविवार की शाम पंजाब पटीयाला से मजदूर का शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कुढ़वा गांव निवासी स्व. मो. अली अनवर के पुत्र नुरुल होदा (56) में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था। जिसका शनिवार की सुबह पंजाब के पटियाला में सीवरेज के निर्माण कार्य करने के दौरान अचानक धंसना गिर जाने से मौत हो गई थी।

जिसके बाद रविवार की शाम गांव में मृतक मजदूर का शव पहुंचते हैं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वही पत्नी शगुफ्ता परवीन का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मजदूर के परिवार की स्थिति काफी दयनीय है।

वही इस संबंध में समस्तीपुर श्रम अधीक्षक नेहा आर्य ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने पर श्रम विभाग की ओर से मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी। स्थानीय मुखिया ने भी मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए पंचायत से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

सीवरेज पाइप डालने के दौरान घसना में दबने से दो मजदूरों की मौत व एक घायल हो गया था :

पटियाला के समाना की नामधारी कालोनी में शनिवार सुबह सीवरेज पाइप डालने के दौरान एक बड़ा घसना गिरने से दो मजदूरों की मिट्टी नीचे दबने से मौत हो गई थी, जबकि एक घायल है। मजदूर करीब 18 फुट गहरे गड्ढे में 8 मजदूर काम कर रहे थे। हादसे में मरने वाले मजदूरों की पहचान समस्तीपुर के मोहम्मद नुरल हुंदा (55) व पूर्णिया के रमन कुमार (25) के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में सौरभ कुमार (16) घायल हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago