समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर चौक स्थित मुसहरी टोला से ताड़ी बेचने वाली दो महिलाओं की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। बताया गया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार शाम ताड़ी बेचने वाली सीता देवी एवं मुसनी देवी को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने पूसा-कल्याणपुर मुख्य सड़क को कल्याणपुर मुसहरी टोला के समीप बांस बल्ला लगा जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। इससे करीब घंटा भर सड़क जाम रहा। जिसके कारण राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा जाम समाप्त कराया। इसके बाद कल्याणपुर पुलिस ने थाना अध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर चौक स्थित मुसहरी टोला सहित अन्य जगहों पर शराब बरामदगी के लिए ताड़ी दुकानों सहित अन्य जगहों पर छापामारी की जिससे ताड़ी दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…