Bihar

BSSC पेपर लीक: परीक्षार्थियों को 5000 मुआवजा देने की मांग वाला तेजस्वी यादव का पुराना वीडियो वायरल

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जब नेता प्रतिपक्ष थे, उस समय बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं पीटी परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हुआ था। तब तेजस्वी यादव ने सरकार से मांग रखी थी कि जिन छात्र-छात्राओं का प्रश्नपत्र लीक हुआ है और जिनको यह परेशानी झेलनी पड़ी है, उन सभी को सरकार 5000 रुपए मुआवजा दे। अब उसी बयान के आधार पर 5000 रुपए मुआवजा देने की मांग उठने लगी है।

तेजस्वी का पुराना वीडियो वायरल हो रहा

नई मांग बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तृतीय स्नातक परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के बाद तेजस्वी यादव से सोशल मीडिया पर की जा रही है। उनका पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है। तेजस्वी अब नई सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। युवा सोशल मीडिया पर पर उनसे सवाल कर रहे हैं कि 5000 रुपए मुआवजा कब देंगे?

बता दें कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 23 दिसंबर को हुई परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने की बात को स्वीकारी है। उसे आर्थिक अपराध इकाई को जांच के लिए सौंपा लेकिन अभी तक परीक्षा रद्द नहीं की गई है। राजद की ओर से पूर्व मंत्री और विधायक सुधाकर सिंह ने जल्द से जल्द परीक्षा रद्द कर फिर से एग्जाम लेने की मांग की है।

उन्होंने आयोग के अफसरों पर कार्रवाई की भी मांग की है। भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ ने भी परीक्षा रद्द करने के साथ ही तीन साल से आयोग में जमे अफसरों व कर्मियों के ट्रांसफर की मांग की है। उन्होंने इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच में आर्थिक अपराध इकाई ने छापेमारी भी शुरू कर दी है और प्रश्न पत्र लीक करने वालों तक दबिश भी तेज कर दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

13 घंटे ago