Samastipur

समस्तीपुर से चोरी हुई बाइक मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा परिसर में मिली, एक युवक भी गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा परिसर में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के साथ एक युवक को पुलिस ने रविवार की देर शाम पकड़ा। गाड़ी होंडा ड्रीम है, जिस पर बीआर 33वाई/9283 नंबर अंकित है।पकड़ाया युवक दरभंगा नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट का रहने वाला मो. शाहिद है। वह यूनिवर्सिटी कैंपस में संदिग्ध अवस्था में गाड़ी लेकर खड़ा था।शंका के आधार पर उससे पूछताछ किया गया तो संतोषजनक जवाब नही दिया।

जब उससे गाड़ी का कागजात मांगा गया तो वह भी नही दिखाया। युवक पुलिस को बरगलाता रहा। कभी OLX के मध्यम से गाड़ी खरीदने तो कभी ममेरे भाई की गाड़ी होने की बात कह रहा था। शाहिद के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही उसके घर के लोग और मुहल्लेवासी दर्जनों लोग थाना पर पहुंच गए और उसे निर्दोष बताते हुए पुलिस पर छोड़ने का दवाब बना रहे थे।लेकिन पुलिस जांच में जुटी रही।लोग देर रात तक थाना पर जमे रहे।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र से फरवरी में चोरी हुई थी गाड़ी :

गाड़ी समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर खजूरी गांव निवासी संजीत ठाकुर की है। जो उनके घर के दरवाजा से 2 फरवरी की रात चोरी हुई थी। इस संबंध में कल्याणपुर थाना में प्राथमिकी 51/22 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया था।

यूनिवर्सिटी थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा का कहना है कि कल्याणपुर थाना को जानकारी दी गई है। जांच किया जा रहा है। पकड़े गए युवक से पूछताछ किया जा रहा है।अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के द्वारा गाड़ी चोरी किया गया था। जो गाड़ी चोरी कर एक जिला से दूसरे जिला में भेजता है। गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago