Bihar

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलेंगे डिप्टी सीएम तेजस्वी, कोलकाता में होगी मुलाकात; जानें क्या है कार्यक्रम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इस सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। दोनों के बीच 30 दिसम्बर को मुलाकात होगी। पिछले एक पखवाड़े में यह दूसरा मौका है जब तेजस्वी की मुलाकात भाजपा के दो शीर्ष नेताओं से होगी। इसके पहले वे अमित शाह से मिले थे और अब पीएम मोदी से मिलेंगे। पीएम मोदी नमामि गंगे से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर कोलकाता में रहेंगे।

30 दिसंबर को केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित नमामि गंगे योजना के एक भाग का उद्घाटन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें नहीं जा रहे हैं। गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त करने और नदियों को पुनर्जीवित करने के उद्येश्य से केंद्र सरकार की ओर से नमामि गंगे योजना चलाई गई है।

इससे पहले बिहार विधान मंडल भवन के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव की मुलाकात जुलाई महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई थी। तेजस्वी तब बिहार के नेता प्रतिपक्ष के रूप में समारोह में शामिल हुए थे।

इस बार डिप्टी सीएम के रूप में तेजस्वी यादव पीएम से मिलेंगे

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक पखवाड़े में दूसरी बाद बीजेपी के शीर्ष नेता से मिलने वाले हैं। इससे पहले पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में तेजस्वी यादव की मुलाकात अमित शाह से हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री के तौर पर अमित शाह की अध्यक्षता में कोलकाता में ही पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक वेस्ट बंगाल के सचिवालय में आयोजित की गयी थी। उसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए थे। परिषद की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार नहीं गए और तेजस्वी यादव ने राज्य के प्रतिनिधि के तौर पर भाग लिया था। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुई थीं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

1 घंटा ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago